अपने जमाने की ब्यूटिफुल और टॉप एक्ट्रेस रहीं रेखा (Rekha) आज भी खूबसूरती के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। रेखा अब भले ही पहले की तरह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनका चार्म आज भी बरकरार है। अक्सर सिल्क साड़ी में नजर आने वालीं रेखा के लेटेस्ट और नए लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Read More:
- Anupama: सेट से वायरल हुईं ये 7 तस्वीरें, अनुज संग जमकर रोमांस करेगी अनुपमा
- Allu Arjun की Wife है, ख़ास जानिए
एंटरटेमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा उम्र के इस पड़ाव में भी अपने लुक से लोगों के होश उड़ाती हैं। 69 की उम्र में भी उनका फैशन सेंस काबिलेतारीफ माना जाता है।
Rekha latest Hot Photos
रेखा अपनी इन्हीं अदाओं के कारण आज भी कई लोगों की पसंदीदा हीरोइन में से एक हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। यहां उन्हें 80 के दशक के ट्रेंडी लुक में देख लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल होने लगीं।
ट्रेंडी लुक में नजर आईं रेखा
इस साल अबु धाबी में IIFA Awards का आयोजन होना है। रेखा इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए मुंबई से वहां के लिए रवाना हो चुकी हैं।
एयरपोर्ट पर जब एक्ट्रेस ने एंट्री ली, तो देखने वाले उन्हें देखते ही रहे गए। रेखा 'खून भरी मांग' फिल्म में अपने लुक के स्टाइल में नजर आईं। सिर पर स्कार्फ, होठों पर लाल लिप्स्टिक और आंखों में बड़े-बड़े गॉगल्स लगाए रेखा ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती का परिचय दिया।