एकता कपूर के शो से एक्टिंग में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश के साथ-साथ विदेशों में भी उनके फैंस मौजूद हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ किलर तस्वीरें शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस उस पर फिदा हो गए हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आज बॉलीवुड में भी अपना दम दिखा रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, रणबीर कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वहां वह अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
Check More Images
मौनी जितना अपने काम को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतना ही वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी लाइमलाइट बटोरती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर साड़ी में कई हॉट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका किलर लुक फैंस देखते ही रह गए हैं।
Check Also:
Triptii Dimri की हॉटनेस देख फैंस का धड़का दिल, ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में बिखेरा जलवा
ब्लैक साड़ी में मौनी लगीं बवाल
मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना कातिलाना अंदाज दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस भी फिदा हो गए हैं।
एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर
एक्ट्रेस फोटोज में अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लैक साड़ी पहने वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई और बालों को खुला रखा है।
फैंस ने दिए फोटोज पर रिएक्शन
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस और उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने भी रिएक्ट किया है। दिशा ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी शेयर करते हुए ब्यूटीफुल लिखा है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप मेरी पसंदीदा हो। दूसरे ने लिखा कि खूबसूरत। तीसरे ने लिखा कि कातिलाना लुक प्रिंसेस।
इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि मैं दयालुता में विश्वास रखती हूं और शरारत में भी। नाचने में भी, खासकर तब जब नाचना अनिवार्य न हो।