Right-Side Centered Telegram Button

Sonakshi Sinha ने शादी के बाद पहली बार किया रैंप वॉक, पिंक हाई स्लिट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने घर पर परिवार और दोस्तों के बीच शादी की। शादी के बाद एक्ट्रेस काफी चर्चा में हैं। शनिवार को वह एक फैशन शो का हिस्सा बनीं। हालांकि इस दौरान पति जहिर नजर नहीं आए। बता दें शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी ने फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया ।

Sonakshi

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। शादी और हनीमून एन्जॉय करने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपने काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'काकुडा' रिलीज हुई थी।

Watch Video 

वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस रैंप पर उतरतीं नजर आईं हैं। एक्ट्रेस ने दिलकश अंदाज में रैंप वॉक किया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दिल्ली में आयोजित हुआ शो

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) यूं तो कई बार रैंप पर अपना जलवा दिखाती नजर आई हैं, लेकिन ये पहले से भी ज्यादा खास रहा। दरअसल, शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी ने फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया न सिर्फ रैंप वॉक किया बल्कि शो-स्टॉपर भी बनीं। इंडिया कॉउचर वीक फैशन शो शनिवार को दिल्ली में आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने डिजाइनर डॉली जे के लिए रैंप वॉक किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post